development लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
development लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

11 जनवरी 2014

केजरीवाल भारत में अमेरिकी हितों का नया मोहरा :- अमेरिका की असलियत.........

क्या आप जानते हैं कि ...
अमेरिका किस प्रकार अपने हितो के लिए किसी भी देश में अपना राजनैतिक आधार तैयार करता है ???? इतिहास देखिये |

ईराक में 70 के दशक में ईराक में अस्थिता का माहौल अमेरिका ने बनाया और शुन्य से एक नौजवान को, एक छात्र जीवन से उठाकर उसका टीवी के द्वारा प्रचार करवा कर रातों रात ईराक का हीरो बना दिया | जानते है उसका नाम क्या था ? उसका नाम था सद्दाम हुसैन जो की एक कोलेज का छात्र था, छात्र राजनीति में भाग लेता था, उसको अमेरिका ने इतना प्रसिद्ध करवा दिया की उसको रातों-रात "बाथ" पार्टी का अध्यक्ष तक बनवा दिया | और यही बाद में ईराक का राष्ट्रपति बना, जब वह अपने देश को आगे ले जाने की सोचने लगा तो अमेरिका हो अखरने लगा, और बाद में सब जानते है की अमेरिका ने उसके साथ-साथ उसके देश ईराक का क्या किया |
दूसरा उदाहरण है ओसामा-बिन-लादेन का जो की अफगानिस्तान में जब आया था, तो इंजिनियर का छात्र था, उस समय अफगानिस्तान में रुसी सेनाये थी, अमेरिका ने लादेन को सपोर्ट किया, उसको आधुनिक हथियार दिए, रुसी सेनाओं के खिलाफ लड़ने के लिए | जब रुसी सेनाये अफगानिस्तान छोड़ कर चली गयी, तो लादेन तालिबान की मदद से वहां का शासन चलाने लगा, जब उसने
अफगानिस्तान के लिए कुछ करना चाहा, और अमेरिको के हित में काम करने से मना कर दिया | तो लादेन और अफगानिस्तान का क्या हुआ यह भी पूरा विश्व जानता है |
मित्रो अमेरिका की निति ही यह है कि यदि किसी देश की सत्ता उसके हितों की जब अनदेखी शुरू कर देती है तो वह उसी देश में एक मसीहा का निर्माण करता है |
कमोबेस आज भारत में भी यही हो रहा है मोदी जी की भारत में बढती लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए और कोंग्रेस के पतन को देखते हुए उसमे फिर वही अपनी पुरानी नीति भारत के लिए अपनाई है, ताकि स्वदेशी का आन्दोलन चलाने वालों को कुचला जा सके, जिससे उसके देश की अर्थव्यवस्था चल सके,
 
इसके लिए उसने आज फिर अपना दांव भारत में खेला है, जिसे कोई भी टीवी प्रभावित भारत का नागरिक नहीं देख और समझ पा रहा है |
आज 2 साल पहले तक गुमनामी के अँधेरे में रहने वाले चेहरे को अपनी ख़ुफ़िया एजेंसी CIA के वैश्विक दलाल " फोर्ड फाउन्डेसन " के माध्यम से केजरीवाल को भारत (माफ़ करना विदेश) के बिकाऊ मिडिया के सहयोग से हीरो बना दिया, और भारत की जनता विश्व के अमेरिकी इतिहास से अनजान होकर राष्ट्रवादी शक्तियों के विरोध में लग गयी है यह निश्चय ही बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है इसका दूरगामी प्रभाव बहुत ही विनाशकारी सिद्ध होगा |

30 दिसंबर 2013

चीन के झूठ का पर्दाफाश, कागज का निर्माण दुनिया में सबसे पहले भारत में किया गया,


कागज बनाना पूरी दुनिया को भारत ने सिखाया, दुनिया में सबसे पहले कागज बनना भारत मे शुरू हुआ था | भारत मे एक घास होती है, उसको सन कहते है, और एक घास होती है उसको मुंज कहते है | मुंज घास बहुत तीखी होती है ऊँगली को काट सकती है और खून निकाल सकती है | सन वाली घास थोड़ी नरम होती है ऊँगली को काटती नही है | भारत के हर गाँव मे इस घास से रस्सिया बुनी जाती हैं, और गाँवों में ये मुफ्त में, बहुताय में होती है | बंगाल मे, बिहार मे, झाड़खंड मे, ओड़िसा मे, असम मे, भारत में कोई गाँव नही जहाँ सन न हो और मुंज न हो | तो जिन इलाके मे सन और मुंज सबसे जादा होती रही है, इसी इलाके मे सबसे पहले कागज बनना शुरू हुआ |  सन की घास से और मुंज की घास से हमने सबसे पहले कागज बनाया | सबसे पहले कागज बनाके हमने दुनिया को दिया | और वो कागज बनाने की तकनीक आज से २००० साल पुरानी है | चीन के ही दस्ताबेजों से ये बात पता चली है | चीनियों के दस्ताबेजों मे ये लिखा हुआ है, कि उन्होंने जो कागज बनाना सिखा वो भारत से सिखा, सन और मुंज की रस्सी से |
कागज बनाने की भारतीय पुरातन विधि : http://www.youtube.com/watch?v=WsupN4PIprY

कागज निर्माता सन के पौधों से बने पुराने रस्से, कपडे़ और जाल खरीदते हैं। उन्हें टुकडों में काटकर फिर पानी में कुछ दिनों के लिए डुबोते हैं। आमतौर पर पानी में डुबोने का काम पांच दिनों तक किया जाता है। उसके बाद इन चीजों को एक टोकरी में नदी में धोया जाता है, और उन्हें जमीन में लगे पानी के एक बर्तन में डाला जाता है। इस पानी में सेड़गी मिट्टी का घोल छह हिस्सा और खरितचूना सात हिस्सा होता है। इन चीजों को उस हाल में आठ या दस दिनों तक रखने के बाद उन्हें, गीली अवस्था में ही पीट-पीट कर इसके रेशे अलग कर दिए जाते है। उसके बाद इसे साफ छत पर धूप में सुखाया जाता है, फिर उसे पहले की तरह ताजे पानी में डुबोया जाता है। यह प्रक्रिया तीन बार हो जाने के बाद सन मोटा, भूरा कागज बनाने के लिए तैयार हो जाता है इस तरह की सात या आठ धुलाई के बाद वह ठीक-ठाक सफेदी वाला कागज बनाने लायक हो जाता है।
##
सेड़गी मिट्टी एक ऐसी मिट्टी है जिसमें जीवाश्म के क्षारीय गुण होते हैं। .......................। यह इस देश में बड़ी मात्रा में पाया जाता है और इसका प्रयोग व्यापक रुप से धोने, ब्लीच करने, साबुन बनाने और तमाम तरह के अन्य कामों के लिए होता है।
इस तरह तैयार किए गए भुरकुस को हौज के पानी में भिगोया जाता है। हौज के एक तरफ संचालक बैठता है और डंडियां निकाल कर सन की परत को एक फ्रेम पर फैला देता है। इस फे्रम को वह कुंड में तब तक धोता है, जब तक वह भुरकुस कपड़ों से दूधिया सफेद न हो जाए। अब वह फ्रेम और स्क्रीन को पानी में लंबवत डुबोता है, और क्षैतिज अवस्था में ऊपर लाता है। वहां वह फ्रेम को अगल-बगल फिर आगे-पीछे उलटता-पलटता है ताकि वे कण परदे पर बराबर से फैल जाएं। फिर वह उसे पानी से ऊपर उठा कर डंडियों पर एक मिनिट के लिए रख देता है। पानी में इसी तरह फिर डुबोए जाने के बाद कागज का नया पेज तैयार हो जाता है। अब वह विस्तारक को स्क्रीन से हटाकर स्क्रीन और शीट के ऊपरी हिस्से को एक इंच भीतर की तरफ मोड़ लेता है। इसका मतलब यह है कि शीट का इतना हिस्सा स्क्रीन से अलग कर दिया जाएगा। अब स्क्रीन को पलट दिया जाता है कागज का जो हिस्सा पहले से अलग हो चुका होता है, उसे चटाई पर बिछा दिया जाता है । स्क्रीन को आराम से कागज से हटा लिया जाता है। इस तरह कागज बनाने वाला एक के बाद एक शीट निकालता रहता है। वह दिन भर मं 250 शीट बनाता है, उन्हें एक के ऊपर एक करके रखने के बाद सन के मोटे कपडे़ कागज के आकार के बराबर होता है। इनके ऊपर वह लकड़ी का मोटा पटरा रख देता है जो आकार में कागजों से बड़ा होता है। यह पटरा अपने दबाव से कागज की गीली शीटों से पानी निकाल देता है। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए कागज बनाने वाला खुद उस पर बैठ जाता है। इस गट्ठर को रात भर के लिए एक तरफ रख दिया जाता है। सुबह इनमें से एक-एक शीट निकाली जाती है उन्हें ब्रश से बराबर किया जाता है । कागज की इन शीटों को घर की प्लास्टर लगी दीवारों पर चिपका दिया जाता है। सूख जाने के बाद उन्हें छुड़ा लिया जाता है और एक साफ चटाई या कपडे़ पर बिछा दिया जाता है। इनको चावल के पानी में डूबे कंबल से रगड़ा जाता है और तुरंत बाद घर में इस उद्देश्य के लिए बनी रस्सी पर सुखाने के लिए लटका दिया जाता है। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो उसे चौकोर काट लिया जाता है, इस आकार के लिए एक मानक शीट को रखकर चाकू चलाया जाता है । इस प्रक्रिया के बाद कागज की यह चादरें अन्य व्यक्ति के पास ले जाई जाती हैं जिसे वह दोनों हाथों में गोल मूरस्टान ग्रेनाइट लेकर रगड़ता हैं। इसके उपरांत वह शीट को मोड़ कर बिक्री के लिए भेज देता है। ज्यादा बारीक कागज दुबारा पालिश किया जाता है। कटे हुए टुकड़ों और खराब हुई चादरों को वापस पानी में रखकर कुचल दिया जाता है, और फिर ऊपर वर्णित प्रक्रिया के मुताबिक पुननिर्मित किया जाता है। और इस तरह पुरातन विधि से भारत में कागज़ बनाया जाता था  ।

22 दिसंबर 2013

गंगा और साबरमती की सफाई पर छिड़ी जंग, आगे कोन .......गंगा ? ...साबरमती ?


देश की नदियों की बिगड़ती हालत से तो सभी वाकिफ है, लेकिन पवित्रता की प्रतीक गंगा नदी का यह हाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक घाट का हैं | देख कर दुःख होता हैं की उत्तर प्रदेश की जनता और सरकार कितनी सार्थक कोशिश कर रही हैं गंगा को बचाने के लिए, इन्हें गुजरात के नरेंद्र मोदी से सीख लेने की आवश्यकता हैं | 
काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस यात्रा के दोरान

 गंदगी से अटी पड़ी गंगा के यह हाल वाराणसी के हैं



साबरमती ब्रिज

सोमनाथ महदेव मंदिर गुजरात यात्रा के दौरान 
 
साबरमती नदी




 

9 अगस्त 2012

मुग़ल कालीन किले जैसा है ''कांडा'' का आवास,................


house like fort जूतों की दुकान से एमडीएलआर एयरलाइंस के मालिक बनने का सफर तय करने वाले हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल काडा की तरक्की की दास्तां ख्वाब सरीखी है। एक साल के भीतर ही कई अरब रुपये के ऐसे पांच प्रोजेक्ट बनाए गए हैं, जिन्हे अंजाम तक पहुंचाने का बूता सिर्फ किसी धन-कुबेर में ही हो सकता है। ढाई एकड़ में बना कांडा महल मुगलकालीन किले सरीखा है। पत्थरों के महल के करीब 25 फुट ऊंचे मुख्य द्वार की कीमत ही लाखों में बताई जा रही है।
तीन-चार साल से बन रहा महल पिछले साल बनकर तैयार हुआ। गृह प्रवेश गत दिसंबर में हुआ था। महल के भीतर हेलीपैड के अलावा अत्याधुनिक जिम, लॉन टेनिस ग्राउड और अस्तबल आदि है। काडा महल के फर्नीचर के बारे में शहर में आम चर्चा है कि इन पर महगी धातु जड़ी गई है। गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में कांडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई प्रोजेक्ट का काम रुक गया है। इसमें मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सात मंजिला थ्री स्टार होटल शामिल है।

25 जुलाई 2012

1947 में हमें आजादी मिली थी या गुलामी ? देश की सरकार के सबसे रोचक जवाब,


सरकार के बारे में कुछ समाचार जो विचलित कर डालते है और हमें ये सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि,
 1947 में हमें आजादी मिली थी या गुलामी ??
1) विदेशों में काला धन जमा करने वालो के नाम नहीं बताएँगे - ये कहा देश के वित्त मंत्री ने और उसी ने  (काला धन वापस लाने की मांग करने वाले औरतों बच्चों पर किया आधी रात को लाठी चार्ज !)
2) महंगाई के लिए गरीब जिम्मेदार ! - देश के प्रधानमंत्री का बयान....
3) देश में गरीबी घटी है - ऐसे हें सरकारी आंकड़े !
4) सुप्रीम कोर्ट चैम्बर में महिला वकील को standing कमिटी के चेयरमैन वासना पूर्ति के लिए इस्तेमाल करते हैं, बदले में है जज बनाने का ऑफर !
5) भारत भ्रष्टाचार में विश्व के 4 प्रमुख अग्रणी देशों में, प्रधानमंत्री का कहना आंकड़े गलत ? शायद पहले नंबर पर ? 
6) दुनिया में सबसे ज्यादा कुपोषण के शिकार बच्चे भारत में !
7) भारतीय अर्थव्यवस्था कर्ज के बोझ तले दबी,  भी विकास जारी ?
8) और सबसे रोचक खबर, 28 रुपये रोज कमाने वाला गरीब नहीं ? और दूसरी तरफ लाखो  कर सिर्फ बनाया अपने लिए टॉयलेट ? - देश का योजना आयोग


इन सबके साथ बस एक ही अच्छी खबर...... सोनिया गाँधी विश्व की चौथी........ सबसे अमीर राजनेता ! जिसकी कॉलेज फ़ीस 1980 में किसी अमीर अमेरिकी दया कर के जमा कराई थी,
जिम्मेदार आप और मुझ जेसे लोग जो आँख मूंद कर ''पार्टी'' को वोट देंगे, लेकिन एक सही ईमानदार को वोट देकर नही चुनेंगे....खामियाजा भी हम ही भुगत रहे हें और भुगतेंगे.......... 


13 जून 2012

u.p. में यमुना एक्सप्रेस वे का फेसला टिका, राईट`स की रिपोर्ट पर..............

यमुना एक्सप्रेस वे की शुरुआत अब 'राइट्स' की रिपोर्ट पर टिक गई है। भारत सरकार के इस प्रतिष्ठान ने एक्सप्रेस वे के मानक आधारित व सुरक्षित तेज गति परिवहन के उपयुक्त होने को लेकर यह अंतरिम रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसी के आधार पर एक्सप्रेस वे को हरी झंडी का फैसला होना है।
एक्सप्रेस वे के आधिकारिक उद्घाटन के लिये तारीख तय करने को लगातार प्रयास चल रहा है। इसके निर्धारण में दो बार चुनावी अधिसूचनायें बाधा साबित हुई हैं। अब इस रिपोर्ट के आधार पर यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की संस्तुति ही एक्सप्रेस वे शुरू करने के लिये शासन के ग्रीन सिग्नल का आधार होगा। वैसे, यमुना एक्सप्रेस वे पर हाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की यात्रा के बाद से जेपी इन्फ्राटेक के अधिकारी राहत में हैं। कंपनी के स्थानीय अधिकारी खुलकर कुछ नहीं कह रहे, परंतु इतना जरूर कह रहे हैं कि अब एक्सप्रेस की शुरुआत की 'उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है'।
फिलहाल जनपद में पड़ने वाले खंदौली और कुबेरपुर इंटरचेंजों पर यात्रा के लिये पहुंचने वाले कार चालकों का लगातार दबाव बना हुआ है। युवा कार चालकों को रोकना एक्सप्रेस वे प्रशासन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। इसी से मिलते जुलते हालात बल्देव इंटरचेंज पर भी हैं।

81 करोड़ भारतीयों का आधार & पासपोर्ट डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध

  अख़बार  बिजनेस स्टैंडर्ड  की रिपोर्ट के मुताबिक़, 81 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों की निजी जानकारी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. अख़बा...