पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह का भविष्य भले ही फिर अधर में लटक गया हो, लेकिन खुशी की बात यह है कि पाकिस्तान ने बुधवार को 311 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। कराची की जिला मलीर जेल के अधिकारियों ने कहा कि 311 भारतीय कैदियों को सुबह आठ बजे रिहा किया गया। ये वो केदी हें जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली थी, और इन्हे छोड़ कर पाक ने कोई सम्बन्ध सुधरने वाला कार्य नही किया हें इन्हे तो छोड़ना ही था। इनको भारत की वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। कैदियों में 21 नाबालिग भी थे।
pakistan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
pakistan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
28 जून 2012
31 मई 2012
भारत द्वारा जलीस को छोड़ने के बाद, सरबजीत की रिहाई की उम्मीद बढ़ी ........
आखिर भारत की सुप्रीम कोर्ट के डा. जलीस अंसारी को भारत से रिहा करने के बाद, पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत की रिहाई की उम्मीद बढ़ गई है। दोनों देशों के गृह सचिव स्तर की बातचीत में इस्लामाबाद ने इस संबंध में जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने के संकेत दिए हैं। भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी पत्रकारों ने भी सरबजीत को रिहा करने का समर्थन किया है।गौरतलब है कि लाहौर और मुल्तान में 1990 में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में सरबजीत सिंह को फांसी सजा सुनाई गई है। हालांकि बाद में पाक सरकार ने सजा पर रोक लगा दी थी।
डा. जलीस को पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की सिफारिश और डा. जलीस की उम्र देखते हुए,मानवीय आधार पर कुछ हफ्ते पहले रिहा किया गया था | उनकी रिहाई के बाद भारत को उम्मीद थी की पाक भी सरबजीत की रिहाई करेगा |
इसलिए माना जा रहा है कि पाक सरकार सरबजीत को माफी देकर रिहा कर सकती है। ध्यान रहे कि बातचीत से पहले सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने गृहमंत्री पी. चिदंबरम से मिलकर अपने भाई की रिहाई का मुद्दा उठाने का आग्रह किया था। वेसे पाक कोर्ट में ये साबित हो चुका हें की वो बेगुनाह हें और उसके खिलाफ गवाही देने वालो ने भी कह दिया हें की उन लोगो ने पुलिस के दबाव में आकर झूठे ब्यान दिए थे |
21 मई 2012
पाकिस्तान के पेशावर में ऐतिहासिक हिन्दू मंदिर को किया तहस-नहस.........
पाकिस्तान में आये दिन हिन्दू और हिन्दुओ के धार्मिक स्थानों पर हो रहे हमलो से ये तो जाहिर हे की पाक सरकार द्वारा प्रायोजित आतंकियो ने किस तरह पाक में अल्पसंख्यको का सफाया करने की मुहीम चला रखी हें, कल पाक के पेशावर स्थित ऐतिहासिक हिंदू मंदिर पर रविवार की शाम अज्ञात लोगों हमला किया और उसे तहस नहस कर डाला। गोरखनाथ मंदिर के नाम से मशहूर 160 साल पुराने इस मंदिर को पेशावर हाई कोर्ट के आदेश पर पिछले ही साल फिर से खोला गया था। और ये देश के विभाजन के बाद से अब तक यह मंदिर बंद पड़ा था।पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने मंदिर में लगी तस्वीरों को जला दिया और मंदिर के अंदर स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। वे गोर गथरी इलाके के पुरातात्विक परिसर में स्थित इस मंदिर की कुछ मूर्तियां भी उठा ले गए। मंदिर के संरक्षक ने मीडिया को बताया कि पिछले दो महीने में मंदिर पर यह तीसरा हमला है। उसने अनुसार, शाम साढ़े छह बजे जब वह मंदिर पहुंचा तो मंदिर के अंदर आठ लोगों का एक समूह था। उन लोगों ने भागने से पहले मंदिर में लगी तस्वीरें और धार्मिक पुस्तकें जला दीं। इसके बाद अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग मंदिर पर पहुंचे।
टीवी फुटेज में जले हुए कागज और फर्श पर बिखरे बर्तन दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर के अंदर जाकर जांच की। हिंदू नेताओं ने पुलिस से मंदिर की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का आग्रह किया है ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। कही ऐसा न हो की पाक सरकार द्वारा हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारो का परिणाम भारत के ''अल्पसंख्यको'' को भुगतना पड़े ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
81 करोड़ भारतीयों का आधार & पासपोर्ट डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध
अख़बार बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक़, 81 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों की निजी जानकारी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. अख़बा...
-
अख़बार बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक़, 81 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों की निजी जानकारी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. अख़बा...
-
पीएम किसान सम्मान निधि के नाम पर सरकार द्वारा एक तरफ तो पोर्टल पर कहा जा रहा है कि आप ईकेवाईसी कीजिए दूसरी तरफ सरकार ने के वाय सी का पोर्ट...
-
अजेमर विद्धुत वितरण निगम लिमिटेड के आरजिया ग्राम मे कार्यरत कर्मचारी लाईनमेन उदयलाल दारोगा पर गाँव के सरपंच ने साजिश करके जान से मारने की...