7 मई 2012

देश और समाज को दिखाया आइना अपने पहले ही राउंड में ..........

सत्यमेव जयते से छोटे पर्दे पर अपनी पारी की शुरुआत करने वाले ''मि.परफेक्शनिस्ट''आमिर खान ने आते ही धमाल मचा दिया हे । 
रविवार को दूरदर्शन और स्टार प्लस पर दिखाए गये इस कार्यक्रम का काफी प्रचार किया था । सोशल मीडिया में चारो तरफ इसके ही चर्चे हे,अपने पहले ही एपिसोड में कन्या भूर्ण हत्या जेसे ज्वलंत मुद्दे को बहस में लाकर आमिर  ने साबित कर दिया की वो यहा पर कार्यक्रम की या चेनल की टी आर पी बढ़ने नही आये हें,बल्कि देश और समाज को सच्चाई का आइना दिखाने आये हें,
उनके इस कार्यक्रम की ट्विटर पे भी खूब चर्चा हो रही हें । दूसरी तरफ मशहूर हस्तिया झा सीधी टिपण्णी दे रही हें वही कुछ लोग इसका समर्थन और आलोचना भी कर रहे हे ।रविवार को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम की आधिकारिक वेब साईट दर्शको की लगातार आ रही टिप्पणियों से ठप हो गयी,अपनी पहली ही कड़ी में आमिर ने भूर्ण हत्या जेसे संवेदनशील मुद्दे पर बहस छेड कर ख़ास के साथ आम लोगो को भी प्रभावित किया हें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

81 करोड़ भारतीयों का आधार & पासपोर्ट डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध

  अख़बार  बिजनेस स्टैंडर्ड  की रिपोर्ट के मुताबिक़, 81 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों की निजी जानकारी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. अख़बा...