18 जून 2012

तालिबान ने की भारत की प्रशंसा, कहा ''अफगानिस्तान की धरती भारत के खिलाफ नही होने देंगे ईस्तमाल''




तालिबान ने आश्चर्यजनक रूप से भारत की प्रशंसा की है और कहा कि अफगानिस्तान की धरती का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। तालिबान का यह रुख अफगानिस्तान मसले पर भारत द्वारा अमेरिका के प्रस्ताव को नकारने के बाद आया है। तालिबान ने अपने अंग्रेजी वेवसाइट 'वायस आफ जेहाद' पर भारत को क्षेत्र का महत्वपूर्ण देश करार दिया है। इसके साथ ही कहा गया है कि भारतीय अफगानिस्तान के लोगोकी इच्छाओं और आजादी की उनकी चाह का सम्मान करते है। ये तालिबान का बयान भारत द्वारा अमेरिका के दबाव के बावजूद अपने सेनिको को अफगानिस्तान में नहीं भेजने के मामले में आया हें ।

 अमेरिका के अफगानिस्तान से सैनिक वापसी के पूर्व इस माह में अमेरिका के रक्षा मंत्री लियोन पनेटा नई दिल्ली के दौरे पर आए थे। और पनेटा चाहते थे कि भारत अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले अफगानिस्तान में अमेरिकी परेशानिया भारत अपने सर ले ले,खासकर सुरक्षा के मोर्चे पर, लेकिन भारत ने इस प्रस्ताव को नकार दिया। तालिबान ने कहा कि वह भारत के साथ संप्रभुता, समानता, समान आदर का सम्बंध चाहता है और दोनों के आंतरिक मामलों में किसी तीसरे के दखल की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। लेकिन सरकार को सावधान रहना होगा क्योंकी आतंकियों का कोई भरोसा नही हें, और वेसे भी तालिबान कई बार भारत को तबाह करने का एलान कर चुका हें,और अब ये मीठे ब्यान वो किस मकसद से दे रहा हें ? पाकिस्तान समर्थित तालिबान का प्रभुत्व बढ़ने से इस्लामाबाद को लाभ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

81 करोड़ भारतीयों का आधार & पासपोर्ट डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध

  अख़बार  बिजनेस स्टैंडर्ड  की रिपोर्ट के मुताबिक़, 81 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों की निजी जानकारी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. अख़बा...